फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: नवनियुक्त महासचिव मनोज जोशी ने भरी हुंकार, खेल विभाग को दो टूक चेतावनी

नैनीताल में नवनियुक्त महासचिव मनोज जोशी ने कार्यभार संभालते ही खेल मैदान के स्वामित्व के विवाद पर विराम लगाने के उद्देश्य से स्पष्ट किया कि मैदान पर केवल और केवल डीएसए का हक है और किसी भी सरकारी विभाग का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मनोज जोशी ने मैदान के मालिकाना हक को लेकर सीधे खेल विभाग के अधिकारियों को निशाने पर लिया। जोशी के आक्रामक रुख को देखते हुए खेल विभाग की उप निदेशक रक्षिका सिद्दीकी, डीएसओ निर्मला पंत और प्रतिनिधि सभा के बीच से ही उठकर बाहर चले गए। मनोज जोशी ने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैदान के अस्तित्व को बचाने के लिए वह उच्च स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा "यह मैदान नैनीताल की खेल विरासत का हिस्सा है और इसे किसी भी हाल में विभागीय लालफीताशाही की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें