नैनीताल साहित्य फेस्टिवल 25 से 27 अप्रैल तक चारखेत स्थित माउंटेन मैजिक में होगा। लेखनी फाउंडेशन की ओर से आयोजित फेस्टिवल में देश-विदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, कलाकारों और विद्वानों शामिल होंगे। नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल के संस्थापक व लेखनी फाउंडेशन के चेयरपर्सन अमिताभ सिंह बघेल ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि फेस्टिवल का उद्घाटन 25 अप्रैल को होगा। फेस्टिवल में फिल्म, खाद्य कला, पर्यावरण, लोक कथाओं, भू-राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, पौराणिक कथाओं, कविता तथा कहानी-वाचन जैसे विषयों पर 30 से अधिक सत्रों का आयोजन होगा। इसमें अनिरुद्ध गुप्मा (लंदन), ज्योत्सना मोहन (संयुक्त अरब अमीरात) और उस्ताद गुलाम सिराज नियाजी (हांगकांग) सम्मिलित होंगे। प्रमुख वक्ताओं में आहना कुमरा, आनंद नीलकंठन, आर्थी मुबन्ना सिंह, बेला नेगी, भूपेंद्र चौबे, दीपक बलानी, गुंजन गोयला, कनक रेखा चौहान, कामाक्षी खन्ना, मारिया गोरेट्टी, प्रत्यक्षा, ऋचा रुद्रा, ऋचा एस. मुखर्जी, रुडी सिंह, सफीर आनंद, संध्या मृदुल, समीर संधीर, सदफ हुसैन, शालिनी शाह, शहनाज ट्रेजरी, स्वाति दिग्विजय बोरा, तेनजिन त्सुंडए, विकास स्वरूप आदि शामिल होंगे। बताया कि अब तक करीब दो सौ पंजीकरण हो चुके हैं।