नैनीताल जिला बार संघ के अध्यक्ष पद पर भगवत प्रसाद और सचिव पद पर दीपक रूवाली विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद पर शंकर चौहान और उपसचिव पद पर दीपक दत्त पांडेय ने जीत दर्ज की। इससे पूर्व सुबह 10:30 बजे से शाम तीन बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह, सह चुनाव अधिकारी संजय सुयाल ने विजेता उम्मीदवारों की घोषणा की। बताया कि 274 अधिवक्ताओं में से 228 ने मत का प्रयोग किया। इसमें अध्यक्ष पद पर भगवत प्रसाद को 88 मत मिलेे, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी अरुण सिंह बिष्ट को 75 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे पंकज बिष्ट को 33 और मंजू कोटलिया को 31 मतों से संतोष करना पड़ा।सचिव पद पर विजयी दीपक रुवाली को 123, जबकि दूसरे प्रत्याशी अनिल बिष्ट को 104 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर विजयी शंकर चौहान को 161 मत मिले, जबकि अब्दुल समीर को 64 मतों से संतोष करना पड़ा।उपसचिव पद पर विजयी दीपक दत्त पांडेय को 145, जबकि दूसरे प्रत्याशी जमीर अहमद को 82 मत मिले। चार कार्यकारिणी सदस्य प्रीति साह, तारा आर्या, शशांक कुमार, गौरव कुमार का निर्विरोध चयन हुआ। बाद में निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिए गए। इस मौके पर हेमंत धुसिया, गौरव भट्ट, मोहन नाथ गोस्वामी, शिवांशु जोशी, मयंक सनवाल आदि रहे।