फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नैनीताल नगर प्रवेश की चुंगी का ठेका 24.55 करोड़ रुपये में छूटा

Heera Updated Wed, 15 Jul 2026 12:51 PM IST

नैनीताल नगर पालिका की तीन लेक ब्रिज चुंगी का ठेका मंगलवार को 24.55 करोड़ रुपये में छूटा। यह ठेका एमजी इंफ्रा सॉल्यूशन नोएडा को मिला है जो मार्च 2028 तक संचालित होगा। 44 दिनों से चल रहे विरोध और धरना-प्रदर्शन के बाद निविदा खोली गई। निविदा समिति की बैठक पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में हुई। पूर्व में ठेके की समयावधि बढ़ाने को लेकर सभासदों ने विरोध किया था। डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि इस ठेके से पालिका सुदृढ़ होगी और नगर विकास के कार्य होंगे। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में दस लाख रुपये के विकास कार्य, कूड़ा वाहन खरीद और कर्मचारियों के देयकों के भुगतान का आश्वासन दिया। हालांकि, कुछ सभासद अब भी इसे नियम विरुद्ध बता रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें