फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास पर सरपट दौड़े वाहन, सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

Heera Updated Fri, 12 Jun 2026 12:12 AM IST

सांसद अजय भट्ट और विधायक सरिता आर्य ने बृहस्पतिवार को रातीघाट-सेनिटोरियम-दूनीखाल बाईपास का शुभारंभ किया। सांसद और विधायक ने अपने-अपने वाहनों से बाईपास पर सफर किया। वाहनों का काफिला बेली ब्रिज से होते हुए कैंची धाम तक पहुंचा। सासंद ने कैंची धाम में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पार्किंग का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कैंची धाम में होने वाले स्थापना दिवस की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से स्थापना दिवस से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। सांसद ने बताया कि बाईपास नहीं होने से कैंची धाम और भवाली में जाम लगने से पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। बाईपास बनने के बाद यातायात शुरू होने से लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, धारचूला, बागेश्वर, रानीखेत, कौसानी, नेपाल और चीन बार्डर तक के यात्रियों को कैंची धाम और भवाली होते हुए नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सड़क पर आठ किलोमीटर तक डामरीकरण हो चुका है और शेष मार्ग में कार्य प्रगति पर है। इस दौरान दायित्वधारी नवीन वर्मा, भावना मेहरा, अध्यक्ष नीरज बिष्ट, यशपाल आर्या, एसडीएम अनुराग आर्या, तहसीलदार भुवन भंडारी, रमेश सुयाल, प्रधान किशोर ढैला आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें