फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: आधुनिक तकनीक से कुमाऊंनी लोक गाथाओं को मिल सकती है वैश्विक पहचान - हेमंत पांडे

गायत्री जोशी Updated Wed, 21 Jan 2026 02:19 PM IST

नैनीताल में कुमाऊंनी पौराणिक गाथाओं और लोक कथाओं को अगर आधुनिक तकनीक के साथ रुपहले पर्दे पर उतारा जाए, तो इन्हें वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती है। नैनीताल पहुंचे सिने अभिनेता हेमंत पांडे ने यह बात कहीं। उन्होंने कहा पहाड़ की कहानियों में भावनाएं, दर्द और संघर्ष है, जरूरत है तो बस इन्हें हाईटेक तरीके से पेश करने की। मंगलवार को हेमंत पांडे ने पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि आज की युवा पीढ़ी वेब सीरीज, हाईटेक सीरियल और इंटरनेशनल सिनेमा देख रही है। ऐसे में कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी लोक गाथाओं को भी उसी स्तर पर ले जाना होगा, ताकि बच्चे इन्हें देखने के लिए मजबूर हों। उन्होंने कहा वे पिछले कई वर्षों से कुमाऊंनी लोक संस्कृति को फिल्मों के जरिए पहचान दिलाने के प्रयास में जुटे हैं। उनका मानना है कि अगर युवाओं को सही दिशा और ट्रेनिंग मिले, तो पहाड़ की कहानियां भी अंतरराष्ट्रीय सिनेमा को टक्कर दे सकती हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एफटीआई) को तराई के बजाय पहाड़ों में स्थापित किया जाना चाहिए। इससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलेंगे। पांडे ने बताया कि वह जल्द ही फिल्म ‘वेलकम-3’ में नजर आएंगे, जिसमें मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें