फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मंत्रोच्चार के साथ मां पाषाण देवी मंदिर में अनुष्ठान शुरू

गायत्री जोशी Updated Tue, 20 Jan 2026 02:06 PM IST

नैनीताल के ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में सोमवार से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। सुबह गणेश पूजन से आयोजन की शुरुआत हुई। इसके बाद शिव का विशेष पूजन किया गया। दोपहर में रुद्राभिषेक हुआ। बाद में श्रद्धालुओं की ओर से सुंदरकांड पाठ व भजन कीर्तन किया गया। मंदिर को आकर्षक बिजली की मालाओं से सजाया गया है। वैदिक मंत्रोच्चार, सुंदरकांड पाठ व भजन कीर्तन से यहां का माहौल भक्तिमय बना रहा है। आयोजन की सफलता में धीरज भट्ट, प्रमोद सुयाल, नवीन, दीपक, पंकज, मोहित मोहन, गंगा, गोविंद, त्रिलोक समेत मंदिर से जुड़े श्रद्धालु जुटे रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें