नैनीताल में रसोई गैस की किल्लत ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। शहर की भौगोलिक परिस्थितियों के बीच गैस सिलेंडर पाना अब किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। बुधवार को नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग पर स्थित धामपुर बैंड के पास गैस के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। स्थिति यह रही कि लोग सुबह 7 बजे से ही अपने खाली सिलेंडरों के साथ कतारबद्ध हो गए थे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी गैस वाहन के दर्शन नहीं हुए। मैनेजर अंकिता पांडे ने बताया कि बुधवार को तल्लीताल धर्मशाला, सात नंबर एटीआई और धामपुर बैंड क्षेत्रों में आपूर्ति भेजी गई है। उन्होंने कहा वर्तमान में केवल उन उपभोक्ताओं की मांग पूरी की जा रही है जिन्होंने 12 मार्च तक अपनी बुकिंग करा ली थी। प्रबंधन का दावा है कि निगम के पास गैस का पर्याप्त भंडार है और शहर के प्रत्येक वार्ड में बारी-बारी से आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।