कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत बुधवार को नैनीताल नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि मामले में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। सरकार की तरफ से जो भी राहत राशि देय है, वह उपलब्ध कराई जाएगी। फायर ब्रिगेड की ओर से तत्परता से आग बुझाने का कार्य किया गया। इस मौके पर प्राधिकरण सचिव विजयनाथ शुक्ल, एसडीएम नवाजिश खलिक, सीएफओ गौरव किरार, ईओ रोहिताश शर्मा, ईई जल संस्थान रमेश गर्ब्याल, एसडीओ पर्यंक पांडे मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल ने भी घटनास्थल पहुंचकर प्रभावित लोगों से बातचीत की।