फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निर्माणाधीन पार्क में कंक्रीट का जाल देख भड़के कुमाऊं आयुक्त

गायत्री जोशी Updated Mon, 25 May 2026 04:34 PM IST

नैनीताल में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बोट हाउस क्लब के समीप बन रहे देवभूमि रजत पार्क का निरीक्षण किया। करीब 48.69 लाख रुपये के सरकारी बजट से हो रहे इस सौंदर्यीकरण कार्य में कंक्रीट के अत्यधिक प्रयोग को देखकर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। आयुक्त ने फोन पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि बजट का उपयोग कंक्रीट का जंगल खड़ा करने के बजाय पार्क की हरियाली और प्राकृतिक स्वरूप को निखारने में किया जाए। रविवार को निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट दिखा कि सरकारी धन का उपयोग हरियाली बढ़ाने के बजाय सीमेंट और ईंटों के अनावश्यक निर्माण में किया जा रहा था। आयुक्त ने इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए फोन पर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि नैनीताल जैसे इको-सेंसिटिव जोन में इस तरह कंक्रीट का जंगल खड़ा करना झील की भौगोलिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। आयुक्त ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि पार्क की सुंदरता घास और फूलों की क्यारियों से होती है, न कि भारी निर्माणों से। उन्होंने अनावश्यक कंक्रीट को तत्काल हटाकर वहां पौधे रोपने के आदेश दिए ताकि निर्माण कार्य वास्तव में इको-फ्रेंडली नजर आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें