फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रविंद्र बाली का भव्य स्वागत

हीरा मेहरा Updated Sun, 21 Dec 2025 02:23 PM IST

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रविंद्र बाली के प्रथम बार नैनीताल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिसके बाद कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।शनिवार को राज अतिथि गृह पर रविंद्र बाली पहुंचे। यहां विधायक सरिता आर्या व भाजपा मंडल नैनीताल ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। बाली ने कहा सभी कार्यकर्ता सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष रोहित भाटिया, दयाकिशन पोखरिया, मनोज जोशी, अरविंद पडियार, आनंद बिष्ट, शैलेंद्र बर्गली, आशीष बजाज, हरीश राणा, मोहित लाल साह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें