नैनीताल में धार्मिक संस्था राम सेवक सभा की ओर से आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का मंगलवार को पारायण हुआ। इसके बाद हवन व भंडारा हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यास देवेश शास्त्री ने बताया कि इस पुराण के श्रवण से दरिद्र धनी, रोगी नीरोगी और पुत्रहीन स्त्री पुत्रवती हो जाती है। पारायण के बाद श्रद्धालुओं ने व्यास से चरण छूकर आशीर्वाद व प्रसाद प्राप्त किया। इससे पूर्व सुबह हुए पूजन में लोक कल्याण की कामना के साथ ही वैश्विक शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की गई। यहां हुए भंडारे में पूरी, हलवा के साथ आलू,चने तथा कद्दू की सब्जी परोसे गई। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मुकेश जोशी, कमलेश ढौंढियाल, अशोक साह, बिमल चौधरी, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, मिथिलेश पांडे, मुन्नी भट्ट, जया पालीवाल, सुमन साह, प्रो. ललित तिवारी आदि रहे।