फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रिटायर्ड बीडीओ से अंगूठी लूटने वाला बुजुर्ग अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, इन शहरों में कर चुका है वारदात

हल्द्वानी शहर के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड बीडीओ को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूटने वाले अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 60 साल का यह शातिर भोला-भाला बनकर लोगों को झांसे में लेकर वारदात को अंजाम देता था। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आठ अगस्त की सुबह दूध लेने गए कुसुमखेड़ा भूमिया विहार निवासी महेंद्र चंद्र तिवारी को एक बुजुर्ग ने बातों में उलझाकर सम्मोहित कर लिया। इसके बाद वह महेंद्र से सात ग्राम की सोने की अंगूठी लेकर भाग गया। महेंद्र की सूचना पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। कोतवाल सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद 11 अगस्त को आरोपी विनोद शर्मा निवासी मोहल्ला गौजानी रामनगर को मुखानी कोतवाली क्षेत्र में ही बिना नंबर की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से ठगी गई एक लाख कीमत की अंगूठी बरामद कर ली। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें