फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधि नियंत्रण विभाग ने मेडिकल स्टोरों में की छापेमारी, मिली अनियमितता; नोटिस दिए

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और औषधि नियंत्रण विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे। अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने दो मेडिकल स्टोर स्वामियों को सुधार के लिए नोटिस दिए हैं। बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बीनू गुलियानी के नेतृत्व में औषधि नियंत्रण विभाग ने नैनीताल में कई मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे। इस दौरान औषधि के क्रय विक्रय अभिलेखों का सत्यापन, क्रय विक्रय का ब्योरा, दवा का रखरखाव, बिल व सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। मल्लीताल में दो मेडिकल स्टोरों सांई संजीवनी और हिमानी मेडिकल स्टोर पर अनियमितता पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि कुल आठ मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। इसमें दो में अनियमितता पर मेडिकल स्टोर संचालक को निराकरण के लिए नोटिस जारी किए हैं। यदि निराकरण नहीं किया तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें