रामनगर में 27 सूत्री मांगों को लेकर चल रही विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर हड़ताल को विभागीय अधिकारियों ने नैतिक समर्थन दिया है। मंगलवार को लोनिवि गेस्ट हाउस के बाहर चल रहे प्रदर्शन के दौरान डिप्लोमा इंजीनियर के प्रांतीय सचिव राजेंद्र गिरी ने कहा की शासन प्रशासन के साथ लगातार वार्ता के बाद भी मांगे नहीं मानी जा रही हैं। जिसे देखते हुए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इसी बीच लोनिवि और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता समेत अन्य विभागीय अधिकारियों ने डिप्लोमा इंजीनियर की मांग का समर्थन करते हुए उन्हें नैतिक समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स की मांगें जायज है। इसके साथ ही यूथ कांग्रेस ने भी उन्हें सर्मथन दिया है। इस दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी, अजय जॉन, संजय चौहान, अमित कुमार, दीपक राणा आदि मौजूद रहे।