फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में होगा तल्लीताल एवं मल्लीताल व्यापार मंडल के एकीकरण का निर्णय

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में मंगलवार को तल्लीताल एवं मल्लीताल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में व्यापार मंडल के एकीकरण पर चर्चा हुई। तय किया गया कि एक सप्ताह में इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। बैठक में तल्लीताल में सुचारू चुनाव प्रक्रिया को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। यहां गठित चुनाव अधिकारी एवं सहयोगी टीम फिलहाल अमान्य रहेगी। इस पर भी एक सप्ताह बाद निर्णय लिया जाएगा। राम सेवक सभा परिसर में हुई बैठक की ब्रीफिंग करते हुए अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि शहर के व्यापार मंडल पदाधिकारियों के आग्रह पर ही जिला नेतृत्व ने एकीकरण की पहल की। बीच में अपरिहार्य कारणों से यह पहल नहीं हो सकी। मंगलवार को दोनों इकाई के पदाधिकारियों ने एकीकरण का निर्णय लिया है। तल्लीताल के अध्यक्ष मारूति साह एवं मल्लीताल अध्यक्ष किशन नेगी ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया है कि एक सप्ताह बाद एकीकरण पर विचार कर संबंधित प्रारूप तैयार कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद दोनों इकाई के चुनाव करा लिए जाएंगे। अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश संगठन मंत्री रवेल सिंह की ओर से तल्लीताल व्यापार मंडल चुनाव के लिए बनाए चुनाव अधिकारी जगदीश लाल साह समेत उनकी टीम अग्रिम दिशानिर्देशों तक अमान्य होगी। सदस्यता आदि के कार्य भी नहीं किए जाएंगे। इसका निर्णय भी बाद में होगा। बता दें कि चुनाव टीम की ओर से एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक सदस्यता अभियान की घोषणा की थी। बैठक में त्रिभुवन फर्त्याल, भारती कैड़ा, ममता जोशी, कनक साह, जयंत उप्रेती, नासिर, राजेंद्र मनराल आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें