हल्द्वानी में पुलिस बहुद्देशीय भवन के बाहर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने एसएसपी मुर्दाबाद, गुंडागर्दी बंद करो के नारे लगाए। धरना प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पुष्पा नेगी और उनके पति लाखन नेगी समेत दर्जनों कांग्रेसी शामिल रहे। लापता जिला पंचायत सदस्यों को ढूंढने और जिले में अराजकता बंद करने की मांग की गई। एसएसपी के तबादले की भी मांग की।