फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस पर भीमताल में सीएम धामी का कार्यक्रम, मंत्री कैड़ा ने तैयारियों का लिया जायजा

गायत्री जोशी Updated Thu, 04 Jun 2026 05:08 PM IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शुक्रवार को पर्यावरण दिवस पर भीमताल में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री कैड़ा ने कहा कि सीएम पर्यावरण दिवस पर भीमताल झील किनारे पौधारोपण के साथ पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से सीएम के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम झील में पौधारोपण के बाद मल्लीताल रामलीला मैदान में आयोजित पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनसभा को संबोधित करेंगे। मंत्री ने सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय और एडीएम विवेक राय से कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए उचित व्यवस्था करने को कहा। साथ ही पुलिस अधिकारियों से यातायात व्यवस्था के उचित पार्किंग करने को कहा। इस दौरान जिला महामंत्री रंजन बर्गली, नितिन राणा, मनोज भट्ट, महेश जोशी, अनिल चनौतिया, प्रदीप पाठक, दिनेश सांगुड़ी, खीमानंद शर्मा, दयाकिशन पोखरिया, नितेश बिष्ट, गोपाल कृष्ण भट्ट, मीनाक्षी भगत, शिप्रा जोशी, देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें