फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: चिराग बने निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य

हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Jul 2025 04:21 PM IST

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जहा एक तरफ दावेदारों में चुनाव लड़ने की होड़ लगी है। वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायतों में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान भी चुने जा रहे हैं। भीमताल ब्लॉक की ओखलढूंगा-पनियाबोर-पनियामेहता और गुमालगांव से चिराग बोरा को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना गया। शुक्रवार को दावेदारों की ओर से नाम वापस लेने के साथ चिराग बोरा को निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुना गया। चिराग ने कहा कि गांव में विकास कार्य कराने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। चिराग ने कहा कि वह इससे पूर्व ग्राम प्रधान रह चुके हैं। वहीं पनियामेहता और पनियाबोर से भी ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें