फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: मुख्य सचिव ने लोअर मॉलरोड का किया निरीक्षण

गायत्री जोशी Updated Wed, 18 Mar 2026 04:29 PM IST

नैनीताल में मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने नैनीताल स्थित लोअर मॉलरोड पर चल रहे मरम्मत और भू-धसाव रोकथाम कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। यह कार्य वर्ष 2018 में हुई क्षति की मरम्मत के लिए तीन करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे हैं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने बताया कि टीएचडीसी की ओर से तैयार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और डिजाइन के तहत ही सुरक्षात्मक व सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने विभाग को निर्देश दिए कि कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग को भी मॉलरोड पर अपने हिस्से के कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। मौके पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें