डॉग और पैट लवर को अब अपने पशु की जांच और सर्जरी के लिए पंतनगर का चक्कर नहीं लगाना होगा। हल्द्वानी के राजकीय पशु चिकित्सालय में ऑपरेशन थियेटर का निर्माण चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक अगले वर्ष मार्च तक इसका संचालन शुरु हो जाएगा। इसमें एक्स-रे, समेत अन्य जांचें हो पाएंगी। शहर के राजकीय पशु चिकित्सालय में जिला योजना से प्राप्त एक करोड़ 17 लाख के बजट से ऑपरेशन अगले वर्ष मार्च तक थियेटर बनाया जा रहा है।