फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: भाखड़ा पुल के नीचे मिला युवती का शव, पहचान नहीं

हीरा मेहरा Updated Sun, 27 Jul 2025 05:22 PM IST

भाखड़ा पुल के नीचे नदी में शनिवार सुबह एक युवती का शव बरामद हुआ। करीब 25 वर्षीय युवती की पहचान नहीं हो पाई है। मुखानी पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच में जुटी है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मुखानी थाना क्षेत्र के कालाढूंगी को जाने वाले मार्ग पर भाखड़ा पुल है। इसके नीचे से गुजरने वाली नदी पर शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने यहां एक युवती का शव पड़ा देखा। युवती के माथे पर चोट के निशान थे। मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि युवती के बाएं हाथ में टैटू बना है जिसमें ए लिखा है। गले के नीचे अजीम नाम भी टैटू के जरिये लिखा है। शरीर पर लाल रंग का शूट पहना है। आसपास के थानों में दर्ज हुए गुमशुदगी के मामलों को भी देखा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें