भीमताल नगर पालिका में बुधवार को चेयरमैन सीमा टम्टा ने ईओ राहुल कुमार सिंह और सभासदों के साथ बोर्ड बैठक की। सभासद रामपाल सिंह गंगोला ने लावारिस जानवरों के लिए गौशाला निर्माण, सभासद शुभम नैनवाल, शिप्रा जोशी ने कूड़े का निस्तारण सही तरीके से कराने, निरंजन रैकुनी, दीपक आर्या, उमेश पाठक ने नगर क्षेत्र के पार्कों का सौंदर्यीकरण, हेमा दुम्का, प्रकाश चंदोला ने शौचालयों की व्यवस्था बेहतर करने को कहा। मुख्य मोटर मार्ग पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए विवाह घरों और बैंक्वेट हॉल स्वामियों को शादी से एक सप्ताह पूर्व पालिका और भीमताल पुलिस को सूचना लिखित में देने पर सहमति बनी।