फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: भाजपा महिला मोर्चा ने विपक्ष के खिलाफ किया महिला आक्रोश सम्मेलन

गायत्री जोशी Updated Mon, 27 Apr 2026 03:23 PM IST

हल्द्वानी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के नकारात्मक और गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने देश की आधी आबादी के अधिकारों पर सीधा प्रहार किया है। इसके लिए आधी आबादी कभी उन्हें माफ नहीं करेगी। भट्ट रविवार को यहां एमबी महाविद्यालय सभागार में महिला आक्रोश सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा, मातृ शक्ति के साथ मिलकर विपक्ष की ओर से संसद में किए गए नारी अपमान की पोल खोलेगी।इस अभियान के तहत महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और महिला छात्रावासों में व्यापक जनसंपर्क कर युवतियों को जागरूक किया जाएगा। सोशल मीडिया से अभियान चलाकर महिलाओं की आवाज को आगे बढ़ाया जाएगा। वहां डॉ. जयश्री तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, विनीत अग्रवाल, मेयर गजराज बिष्ट, रश्मि रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें