तेज गर्मी से सिर्फ इंसानों का ही नहीं बल्कि जंगली जीवों का भी हाल बेहाल नजर आ रहा है। जहां इंसान पंखे-कूलर की ठंडी हवा में राहत ढूंढ रहे हैं, वहीं वन्यजीव गर्मी से बचने के लिए नदी-नालों के पानी का सहारा ले रहे हैं। सोमवार को कोसी बैराज पर एक सांभर हिरण करीब ढाई घंटे तक नदी के पानी में बैठा रहा, जिसे देखने वाले पर्यटक हैरान रह गए। पर्यटकों ने इसका वीडियो भी बनाया।