फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: बीडी पांडे अस्पताल का 131वां स्थापना दिवस मनाया

हीरा मेहरा Updated Sat, 18 Oct 2025 11:33 AM IST

नैनीताल में बीडी पांडे अस्पताल प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को अस्पताल का 131वां स्थापना दिवस मनाया गया। अस्पताल प्रबंधन और पालिकाध्यक्ष ने केक काटकर अस्पताल की नींव रखने वाले चार्ल्स फ्रोसफेट व बद्री दत्त पांडे को याद किया। पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल व अन्य लोगों के साथ केक काटने के साथ मिष्ठान बांटा। डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि 17 अक्टूबर 1894 को तत्कालीन गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल चार्ल्स हॉक्स ने इसकी स्थापना की थी। आजादी तक अस्पताल का नाम क्रास्थवेट अस्पताल था जबकि आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत ने वर्ष 1960 में कुमाऊं केसरी बद्री दत्त पांडे के नाम पर अस्पताल का नाम बीडी पांडे अस्पताल रखा। पीएमएस डा. टम्टा ने कहा कि बीडी पांडे अस्पताल हमेशा से मरीजों की सेवा में तत्पर रहा है। उन्होंने बेहतर सेवा करने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों का आभार जताते हुए इसी तरह सेवा करने की अपील की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष डॉ. खेतवाल, ईशा साह, आशा शर्मा, शालिनी, डा. सुधांशु सिंह, डॉ. द्रोपदी गर्ब्याल, डॉ. गरिमा कांडपाल, डॉ. मोनिका कांडपाल, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डा. अनिरुद्ध गंगोला, डॉ. आरूषी गुप्ता, डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें