फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: बालाजी मंदिर सेवा समिति ने किया कोतवाली का किया घेराव

गायत्री जोशी Updated Wed, 01 Apr 2026 04:40 PM IST

रामनगर के कोसी रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर सेवा समिति ने मंगलवार को कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने बीते दिन करणी सेना के पदाधिकारी के शोभायात्रा को रोककर टिप्पणी के मामले पर रोष जताया। मामले में पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगने की मांग की। वहीं मांग पूरी नहीं होने तक मंदिर के महंत के साथ ही श्रद्धालु मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए। बीते दिन हनुमान जयंती को लेकर सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर सेवा समिति की ओर शहर में शोभायात्रा निकाली गई थी। इस बीच करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी ने शोभायात्रा को रोक दिया। इस दौरान टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसके बाद मंगलवार की बालाजी मंदिर के महंत डॉ शुभम गर्ग समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं के साथ कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने कोतवाली का घेराव करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। मांग पूरी होने तक श्रद्धालु बालाजी मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए। वहीं करीब चार घंटे तक चले विवाद के बाद रात पौने आठ बजे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी नहीं धरना स्थल पर पहुचकर समिति के पदाधिकारियों से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें