फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: गर्जिया में एक साथ पार्क होंगी 600 गाड़ियां

गर्जिया मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वन विभाग ने पुरानी पार्किंग की क्षमता 10 गुना तक बढ़ा दी है। अब यहां एक साथ 600 गाड़ियां पार्क होंगी। मंदिर में अब तक केवल 50 से 60 गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था थी। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। डीएफओ दिगंथ नायक ने बताया कि गर्जिया मंदिर की पार्किंग का विस्तार किया गया है। पुरानी पार्किंग के आसपास की झाड़ियां साफ कर करीब एक एकड़ भूमि पर पार्किंग का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्किंग के विस्तार के बाद अब यहां एक साथ 600 से अधिक वाहन खड़े हो सकेंगे। बताया कि इसके साथ ही व्यवस्था के लिए चार लोगों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें