फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्या है ये? गुलदार या जंगली बिल्ली?

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नैनीताल Updated Wed, 28 Feb 2018 10:25 PM IST

ज्योलीकोट में लोगों के बीच एक जानवर कौतूहल का विषय बन गया। सुबह के वक्त संत एंथोनी इंटर कालेज और बेलुवाखान सीसी मार्ग से लगी पहाड़ी रास्ते पर एक जानवर दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसे गुलदार की प्रजाति का कहा। बताया जा रहा है कि स्कूल के दो बच्चों को ये जानवर सबसे पहले दिखाई दिया था। इस जानवर की सूचना और वीडियो वन विभाग के अधिकारियों को दिखाया गया। वन विभाग के मुताबिक ये जानवर गुलदार नहीं है बल्कि फिशिंग कैट यानी जंगली बिल्ली है। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि जानवर है कौन सा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें