विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूडी़ ने बृहस्पतिवार को काशीरामपुर (लकड़ीपड़ाव) क्षेत्र में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) एवं सीवरेज नेटवर्क परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।