पुलिसने वाहन चालकों को ब्लैकमेल कर वसूली करने के आरोप में बिजनौर के युवक-युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों वाहन चालकों को प्रेम जाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो व फोटो बना लेते थे और फिर उन्हें दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर वसूली करते थे।