फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिरसा मुंडा 150 वीं जयंती...पीएम मोदी का देश के जनजाति समुदाय से संवाद, कोटद्वार के लोगों ने भी सुना

बिरसा मुंडा 150 वीं जयंती पर देश के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जनजाति समुदाय के लोगों से संवाद किया। इसी क्रम में कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत हलदुखाता में एवीएन स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोक्सा समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री के भाषण को सुना।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने कहा कि देश क विकास तभी संभव है जब हम पिछड़े हुए हमारे भाई- बहनों को साथ लेकर चलेंगे। कहा कि केंद्र सरकार ने जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं को लागू किया है। जिससे आदिवासी समुदाय के लोगो को समाज व विकास की मुख्य धारा में आने का अवसर मिला है। कहा कि आदिवासी क्षेत्र में सभी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता से धरातल पर उतारा जा रहा है। उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पं० राजेन्द्र अणथ्वाल ने कहा कि जनजाति समुदाय के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि जनजाति समुदाय को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। कहा कि कोटद्वार में निवासरत बोक्सा समुदाय के सभी परिवारों को शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।  बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने आदिवासी समुदाय के लोगो के उत्थान में संचालित विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। बोक्सा समुदाय के निवास क्षेत्र में संचालित विभागीय योजनाओं को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा किये जा रहे प्रयासों को सराया गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें