सब्जी मंडी समिति ज्वालापुर हरिद्वार के परिसर में मंडी निरीक्षक शिवमूर्ति सिंह की गाड़ी को कुछ लोगों की ओर से उस समय घेर लिया गया, जब वह मंडी में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए जा रहे थे। उन्हें मंडी समिति के सचिव लवकेश गिरी को भी धमकी दी जा रही है। वीडियो में एक व्यक्ति की ओर से कहा जा रहा है कि सचिव को बोल देना कि अब आमना सामना होगा। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।