पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची हरिद्वार पुलिस को उर्मिला सनावर को हिरासत में लेने के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस जब उन्हें घर से बाहर लाकर गाड़ी में बैठाने लगी तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। उन्होंने गाड़ी से नीचे उतरने की कोशिश भी की। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभालते हुए गाड़ी के अंदर बैठाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उर्मिला सनावर विरोध करती नजर आ रही हैं।