उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के चलते पांच अधिकारियों से रिकवरी होनी है। रिकवरी का यह दंश पूरा विश्वविद्यालय झेल रहा है। तीनों कैंपस हरावाला ऋषिकुल और गुरुकुल के कर्मचारियों को पिछले कई माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ। कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं जिन्हें तीन से चार महीने वेतन न मिलने के कारण उन्हें घर का खर्च चलाना और परिवार का भारण पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। कुछ ने बैंकों से कर्ज ले रखे हैं । तनाव के चलते ऋषिकुल कॉलेज में तैनात वाहन चालक दिनेश ठाकुर का निधन हो गया। परिजन और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी का आरोप है कि बैंक की किस्त के लिए दबाव बनाया जा रहा था। शुक्रवार की सुबह दिनेश को हार्ट अटैक आया और उसने दम तोड दिया। कर्मचारी संगठनों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है।