फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से फरार चल रहे चोरी का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Renu Saklani Updated Sun, 17 May 2026 12:09 AM IST

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे आरोपी को दो साल बाद पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए बिहार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिमलेश पाण्डेय निवासी ग्राम अहरौली, बीपीएस स्कूल के पास, थाना औद्योगिक क्षेत्र, जिला बक्सर बिहार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शिवालिक नगर निवासी आकाश ने वर्ष 2024 में कोतवाली रानीपुर में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि बिहार निवासी युवक और युवती ने मकान से नगदी व जेवरात चोरी कर लिए थे। साथ ही होटल का बिल दिए बिना फरार हो गए थे। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद से ही पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट और उद्घोषणा की कार्रवाई भी कराई, इसके बावजूद आरोपी गिरफ्त से बाहर थे। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टीम गठित कर आरोपियों की तलाश तेज की गई। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि खोजबीन के आधार पर शुक्रवार को बिहार में दबिश दी। इस दौरान आरोपी युवती घर पर नहीं मिली, जिस पर पुलिस ने उसके घर पर उद्घोषणा करते हुए नोटिस चस्पा की कार्रवाई की। वहीं मुख्य आरोपी बिमलेश पाण्डेय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। यहां लाने के बाद आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें