फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार शिवालिक नगर में सीवर लाइन चोक होने से बढ़ी मुश्किल, स्थानीय लोगों का जीना मुहाल

हरिद्वार शिवालिक नगर के न्यू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के ठीक बाहर पिछले तीन महीनों से सीवर लाइन चोक की समस्या बनी हुई है। इस कारण शिविर का गंदा पानी लगातार ओवरफ्लो हो रहा है। जिससे स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस गंभीर समस्या के बारे में संबंधित विभाग को कई बार शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन दुर्भाग्यवश अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सीवर के इस गंदे पानी के जमाव के कारण पूरे क्षेत्र में असहनीय दुर्गंध फैली हुई है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इस दूषित वातावरण में रहने के लिए लोग मजबूर हो रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें