फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के जन्मदिन पर हरिद्वार में 'मोहब्बत का शरबत' वितरित

रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Jun 2025 02:12 PM IST

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा शिवमूर्ति तिराहे पर राहुल गांधी के जन्मदिवस पर "मोहब्बत के शरबत" का वितरण किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को जनसरोकारों की बुलंद आवाज बताया। जिला अध्यक्ष अमन गर्ग और मुरली मनोहर ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के वंचितों और शोषितों के लिए निर्भीकता से आवाज उठाई है। पूर्व विधायक रामयश सिंह और संतोष चौहान ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की न्याय की मुहिम को रेखांकित किया। वरिष्ठ नेता मनोज सैनी, राजीव भार्गव, हिमांशु गुप्ता और याज्ञिक वर्मा ने भारत जोड़ो यात्रा को देश में मोहब्बत का प्रतीक बताया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने राहुल गांधी को सभी वर्गों के अधिकारों की मजबूती से पैरवी करने वाला नेता बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें