मेलाधिकारी कुंभ मेला सोनिका ने बहादराबाद क्षेत्र का भ्रमण कर आगामी कुंभ मेला-2027 को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।