फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार के हरिलोक तिराहे पर कांवड़ सेवा शिविर का मेयर ने किया उद्घाटन

रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Jul 2025 04:38 PM IST

हरिद्वार के हरिलोक तिराहे पर कांवड़ सेवा शिविर का मेयर ने किया उद्घाटन। अमर उजाला से बातचीत में मेयर किरण जैसल ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट काफी चिंता का विषय है। हर बिंदु पर कांवड़ के बाद समीक्षा अधिकारियों के साथ की जाएगी। जहां जो भी कमी है उसको पूरा करने के लिए नगर निगम बोर्ड पूरी तत्परता के साथ कार्य करेगा। मेयर किरण जैसल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं कावड़ सेवा कर रहे हैं कावड़ यात्रियों के पैर धो रहे हैं ऐसे में सभी को आस्था के इस महा पर्व में सेवा करनी चाहिए। वहीं नगर निगम के अंतिम वार्ड 60 हरिलोक कॉलोनी की पार्षद पूर्व एयर होस्टेस आकर्षिका शर्मा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक जब तक नहीं सुधरेगा तब तक ना तो स्वच्छता आएगी और ना ही हम इंदौर जैसे शहर की परिकल्पना कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें