हरिद्वार में रामलीला बड़ी कमेटी की ओर से रावण और मेघनाथ के पुतले तैयार किए गए। शाम 6:30 बजे पुतले का दहन किया जाएगा। इससे पूर्व मेले की तैयारी की जा रही है। फिलहाल अभी मेले में सन्नाटा है। उम्मीद है 4:00 बजे के बाद से भारी भीड़ मैदान में उमड़ेगी। गंगा तट के किनारे रोड़ी बेलवाला में दशहरा के रावणको जलाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।