शुक्रवार को आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा एवं सामूहिक कन्या विवाह समारोह को लेकर श्री श्री बालाजी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब सभागार में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी। समिति ने बताया कि आयोजन धार्मिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा है तथा इसे सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।