फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मेलाधिकारी से की मुलाकात, कुंभ को लेकर की चर्चा

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती से भेंट कर कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार के व्यापारियों एवं कुंभ मेला से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मेला प्रशासन के समक्ष रखते हुए कुंभ मेला मद से व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं के विस्तार का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के साथ शहर की दीर्घकालिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थायी अवस्थापना कार्यों को प्राथमिकता दिए जाने की सराहना करते हुए सरकार एवं मेला प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें