धर्म नगरी हरिद्वार जनपद को स्वच्छ, क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने के लिए एवं जनपद को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी स्वयं धरातल पर पहुंच कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा। भगतसिंह चौक से प्रेमनगर आश्रम चौक, आयरिश पुल,मुख्य द्वार बैरागी कैंप से मेला क्षेत्र बैरागी कैंप के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर चल रही साफ सफाई व्यवस्था एवं हरिद्वार शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिया जायजा।हरिद्वार शहर के मुख्य चौराहे एवं सड़क मार्गो के दोनों ओर से किए गए अतिक्रमण को संबंधित अधिकारियों को तत्काल हटाने के दिए निर्देश सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने और गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के दिए निर्देश जनपद को मुख्यमंत्री की निर्देशन ने धर्मनगरी को स्वच्छ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य।