फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी कानून के विरोध में चलाया जनजागरण अभियान

अलका त्यागी Updated Sun, 01 Feb 2026 09:36 PM IST

यूजीसी कानून का विरोध करते हुए अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के नेतृत्व में स्वर्ण समाज के लोगों ने जनजागरण अभियान चलाते हुए व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर कानून की विसंगतियों से अवगत कराया। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह का कानून भेदभाव को बढ़ाएगा। सरकार को जल्द से जल्द इस काले कानून को वापस लेना चाहिए। जात पात का भेदभाव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। सरकार को कानून वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कानून से छात्रों का जीवन अंधकार में चला जाएगा। स्वर्ण समाज को खुलकर इस कानून का विरोध करना चाहिए। भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री एवं संजय शर्मा ने कहा कि समान रूप से शिक्षा के अवसर सभी को प्राप्त होने चाहिए। कानून सुरक्षा और रक्षा के लिए बनाए जाते हैं। लेकिन इस कानून में भेदभावपूर्ण नीति अपनायी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें