फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: अंकिता मामले में विपक्षी दलों ने दिया उत्तराखंड बंद को समर्थन, शिवमूर्ति से हरकी पैड़ी तक किया विरोध प्रदर्शन

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विपक्षी दलों के उत्तराखंड बंद के आह्वान को समर्थन करते हुए पैदल मार्च शिवमूर्ति से हरकी पैड़ी तक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। पैदल मार्च को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और प्रदेश कांग्रेस सचिव भगवती प्रसाद सेमवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां असुरक्षित हैं और पिछले काफी समय से अंकिता भण्डारी न्याय की प्रतीक्षा में है और साथ ही व्यापारियों से आहृवान किया कि अपने प्रतिष्ठान बंद कर अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई में सहभागिता निभाएं, पैदल मार्च को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव सोहनलाल रतूड़ी और प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिल भास्कर ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के दबाव में सीबीआई जांच को तैयार हुई लेकिन हम यह मांग करते हैं कि यह जांच तभी निष्पक्ष संभव है जब हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो, पैदल मार्च को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार में महिला अपराध बढ़ रहा है जिसकी गवाही एनसीआरबी की रिपोर्ट देती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें