फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: कुंभ मेले को लेकर तैयारियां तेज, पूर्व सीएम बोले- 'अमृत स्नान' श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा

धर्मनगरी हरिद्वार में साल 2027 में होने वाले कुंभ मेले को लेकर तैयारियां अभी से तेज हो गई हैं। हरिद्वार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगामी कुंभ और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और इस बार कुंभ में 'अमृत स्नान' श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। सांसद ने दावा किया है कि केंद्र और राज्य सरकार के तालमेल से हरिद्वार का कायाकल्प हो रहा है।"विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम 'कुंभ' के लिए हरिद्वार सजने लगा है। हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ किया है कि इस बार का आयोजन दिव्य और भव्य होगा। सांसद के मुताबिक, हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों के साथ हाई-लेवल मीटिंग की है, जिसमें कुंभ से जुड़े हर काम के लिए एक 'डेडलाइन' तय कर दी गई है। सांसद ने हरिद्वार के बुनियादी ढांचे की जानकारी देते हुए बताया कि रिंग रोड और एलिवेटेड रोड के निर्माण से हरिद्वार की सूरत बदल रही है। कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए रेलवे स्टेशनों का सुंदरीकरण और पुलों का जाल बिछाया जा रहा है। सांसद का कहना है कि 2027 के कुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को इस बार विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें