फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार जिला पंचायत बोर्ड बैठक: जानकारी नहीं दे पाए पेयजल निगम के अभियंता, जिपं सदस्य ने सुनाई खरी-खोटी

हरिद्वार। जिला पंचायत बोर्ड बैठक में पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता पर जिला पंचायत सदस्य उस समय भड़क गए, जब वह ओवरहेड टैंक के नलकूपों की जानकारी नहीं दे पाए। उन्हें जमकर सदस्यों ने खरी-खोटी सुनाई, फटकार लगाते हुए कहा कि जब जिला पंचायत सदस्यों के काम नहीं करने हैं तो बैठक में मत आया करें साहब। बैठक में तालाबों के संरक्षण और पुस्तकालय बनाने पर भी मंथन किया गया। मंगलवार को देवपुरा स्थित जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। इसमें जल संरक्षण के लिए तालाबों को संरक्षित करने के लिए चर्चा की गई। तालाबों को सुरक्षित करने के लिए चाहरदीवारी, किनारों पर पौधारोपण और सफाई करने पर सहमति जताई गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के लिए पुस्तकालय बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। पुस्तकालय बनाने के लिए जमीन और संचालन के लिए जिम्मेदारी तय करने पर मुहर लगाई गई। बोर्ड बैठक में जिला पंचायत सदस्य अरविंद राठी और जितेंद्र कुमार ने कहा कि पेयजल निगम की डाली जा रही पाइप लाइन दो फीट गहराई में डाली जा रही है, जो भारी वाहन आने पर टूटी रही हैं। कहा कि सरकारी हैंडपंप एक साल से ठीक नहीं किए जा रहे हैं। आधी ओवरहेड टैंक बंद पड़े हुए हैं। इनसे पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। कहा कि केंद्र सरकार की ओर जल जीवन मिशन में जल ही गायब है। बिशनपुर कुंडी के तीन साल से बंद पड़े ओवरहेड टैंक को चालू करने का मुद्दा भी उठाया गया। अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता ने बताया कि 129 पेयजल परियोजना में से 111 पूर्ण हो चुकी है। शेष का भी 80 से 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। ये भी जल्द चालू हो जाएंगी। जिला पंचायत सदस्यों ने उरेडा से सोलर लाइट दिए जाने की मांग उठाई। उरेडा विभागीय अधिकारी की ओर से राज्य योजना से सोलर लाइट दिए जाने का आश्वासन दिया गया। रुड़की ग्रामीण के अधिशासी अभियंता विनोद पांडे के बोर्ड में नहीं पहुंचने पर सदन की ओर से कड़ी नाराजगी प्रकट की गई। सदस्यों की ओर से कहा गया कि विनोद पांडे अक्सर बैठकों से गायब रहते हैं। सदन की ओर से उन्हें नोटिस भेजन का प्रस्ताव पारित किया गया। कहा कि इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो सीएम से शिकायत की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें