फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : निराश्रित गोवंश सड़कों पर ना घूमें, इसके लिए किया जा रहा प्रयास: प्रेमचंद अग्रवाल

रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Oct 2024 05:04 PM IST

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए बेहतर कार्य किया है। एक तरफ जहां पांच रुपये प्रति गाय के हिसाब से दिया जाता था उसको उन्होंने छह गुना पहले बजट में बढ़ाकर 30 रुपया किया । बाद में 80 रुपया प्रति गाय देने का कार्य कर रहे हैं। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्रयास है पूरे प्रदेश में निराश्रित गोवंश सड़कों पर ना घूमें । हरिद्वार में बन रही गौशाला की क्षमता 500 गायों की करने उसके ऊपर तारबाड़ दीवार बनाने समेत कई निर्देश भी उन्होंने नगर निगम को दिए हैं। उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर विवाद को देखते हुए शहरी विकास मंत्री ने कहा कि राज्य की फिजा खराब करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मस्जिद किस भूमि पर बनाई गई निर्माण का आधार क्या है पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें