फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राज में महिला अपराध बढ़े, उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर: कांग्रेस

रेनू सकलानी Updated Mon, 09 Jun 2025 02:52 PM IST

हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि विगत तीन वर्षों में भाजपा शासन में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में तेजी आई है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड महिला अपराधों में हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर है। भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि महिला अपराधों में सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोपों का हवाला देते हुए उन्होंने भाजपा के "बेटी बचाओ" नारे को ढकोसला बताया। कहा कि महिला कांग्रेस राज्यभर में भाजपा के दुराचारी नेताओं के खिलाफ अभियान चलाएगी और हर जिले, विधानसभा क्षेत्र व ब्लॉक में इन मामलों का भंडाफोड़ करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें